Showing posts with label राहत इंन्दोरी. Show all posts
Showing posts with label राहत इंन्दोरी. Show all posts

Wednesday, October 16, 2013

बुलाती है मगर जाने का नहीं



बुलाती है मगर जाने का नहीं

ये दुनिया है इधर जाने का नहीं

मेरे बेटे किसी से इश्क कर

मगर हद से गुज़र जाने का नहीं

कुशादा जर्फ़ होना चाहिए

छलक जाने का भर जाने का नहीं

सितारे नोंच कर ले जाऊंगा 

मैं ख़ाली हाथ घर जाने का नहीं

वो गर्दन नापता हैं ,नाप ले

मगर ज़ालिम से डर जाने का नहीं



                   -राहत इंदोरी

चलते फिरते



चलते फिरते हुए महताब दिखायेंगे तुम्हें

हमसे मिलना कभी पंजाब दिखायेंगे तुम्हें

चाँद हर छत पे है ,सुरज है हर एक आंगन में

नींद से ज़ागो तो कुछ ख़्वाब दिखायेंगे तुम्हें

पूछते क्या हो रुमाल के पीछे क्या है

फिर किसी ऱोज ये शैलाब दिखायेंगे तुम्हें 

                     - राहत इन्दोरी

तेरी हर बात को मोहब्बत में गवारा कर के



तेरी हर बात को मोहब्बत में गवारा कर के

दिल के बाज़ार में बैठे हैं ख़सारा कर के

मुल्ताज़िर हूँ की सितारों की ज़रा आँख लगे

चाँद को छत पर बुला लूंगा इशारा कर के 

आसमानों की तरफ़ फ़ेक दिया है मैंने

चंद मिटटी के चिरागों को सितारा कर के

मैं वो दरिया हूँ हर बूँद भवर है जिसकी

तुमने अच्छा ही किया मुझसे किनारा कर के 

                         -राहत इन्दोरी

इश्क में जीतने के लिए काफी हूँ


इश्क में जीतने के लिए काफी हूँ
मैं निहत्था ही ज़माने के लिए काफी हूँ

मेरी हर हकीकत को ख़्वाब समझने वाले
मैं तेरी नींद उड़ाने के लिए काफी हूँ

मेरे बच्चो मुझे दिल खोल के तुम खर्च करो
मैं अकेला ही कमाने के लिए काफी हूँ

एक अखबार हूँ औकात ही क्या मेरी
मगर शहर में आग लगाने के लिए काफी हूँ 
          - राहत इन्दोरी

अन्दर का जहर




अन्दर का जहर चूम लिया धुल के आ गए

कितने शरीफ लोग थे सब खुल के आ गए

और सूरज से जंग जीतने निकले थे बेवकूफ

सारे खिलौने मोम के थे घुल के आ गए

                      -राहत इन्दोरी
 

share

Popular Posts

Blogroll